Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

मौसम वैज्ञानिकों का दावा,आने वाले हफ्तों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में पड़ेगी भीषण सर्दी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मौसम वैज्ञानिकों का दावा,आने वाले हफ्तों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में पड़ेगी भीषण सर्दी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही है। दरअसल जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई, उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है। आज बर्फबारी के चलते कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में 1 दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में आई न्यूनतम पारे में गिरावट के चलते कुछ इलाकों में पारा शिमला से कई डिग्री कम दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाई रहने से धूप के तेवर नरम रहे जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया। नारनौल तथा हिसार का पारा पांच डिग्री तथा आदमपुर छह डिग्री रहा जबकि शिमला का पारा 10 डिग्री रहा। चंडीगढ़, लुधियाना, हिसार, अमृतसर, दिल्ली और श्रीनगर में हल्की धुंध रही। चंडीगढ़ का पारा 10 डिग्री, अंबाला आठ डिग्री ,करनाल 8 डिग्री, भिवानी 8 डिग्री , दिल्ली सात डिग्री ,श्रीनगर शून्य से कम एक डिग्री , जम्मू का पारा नाै डिग्री रहा । पंजाब मेें अमृतसर ,लुधियाना ,पटियाला ,हलवारा ,बठिंडा का पारा क्रमश: आठ डिग्री ,गुरदासपुर नौ डिग्री , फरीदकाेट छह डिग्री रहा ।
हिमाचल प्रदेश में मनाली तीन डिग्री , सोलन पांच डिग्री ,कल्पा एक डिग्री , उना आठ डिग्री , नाहन 11 डिग्री , कांगडा नौ डिग्री ,सुंदरनगर पांच डिग्री ,मंडी पांच डिग्री , धर्मशाला आठ डिग्री , भुंतर पांच डिग्री रहा । रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है जब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!